स्कूल को बना दिया मॉडल, आनंद मिश्र को राज्य अध्यापक सम्मान
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों को लेकर अभिभावकों का भरोसा मजबूत करने, बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने और शिक्षा को नवाचारों से जोड़ने की मुहिम को ऐरायां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में नई पहचान देने वाले सहायक अध्यापक आनंद कुमार मिश्र को शासन ने राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन्होंने 16 वर्षों के शिक्षण काल में न केवल एक ग्रामीण विद्यालय की तस्वीर बदली, बल्कि शैक्षिक नवाचारों और मानवीय सरोकारों के जरिए उसे प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई। वर्ष 2018 में कार्यभार संभालने के समय करीब 80 परिवारों के इस छोटे से मजरे में स्थित प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में महज 67 बच्चे पंजीकृत थे। ग्रामीणों में सरकारी स्कूल के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए इन्होंने पहले खुद उदाहरण पेश किया और अपने बेटे का दाखिला भी इसी विद्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.