नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश की आपदा तैयारी व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए अब देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में फायरफाइटिंग, संकट प्रबंधन (क्राइसिस मैनेजमेंट) और आपदा प्रतिक्रिया (डिजास्टर रिस्पॉन्स) से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है। सूत्रों के अनुसार, यह अवधारणा सरकार की एक उच्चस्तरीय बैठक में सामने रखी गई थी। अधिकारियों का मानना है कि यह निर्णय हाल के वर्षों में सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली कदमों में से एक साबित हो सकता है।एक अधिकारी ने कहा, इन पाठ्यक्रमों को लागू करने का प्रस्ताव वैश्विक तनाव बढ़ने से पहले ही सामने आया था, लेकिन इजरायल-अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष जैसी परिस्थितियों ने इसकी आवश्यकता को और प्रासंगिक बना दिया है। बदलते वैश्विक हालात ने सरकार को इस ...