जमुई, अप्रैल 6 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की रणभेरी बजते ही, जमुई जिले के निजी/सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले की हलचल तेज हो गई है। इस 'एडमिशन सीजन' में जिले के हजारों छात्र-छात्राओं के स्कूल और कॉलेज बदलेंगे। जिले के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा, और मध्य विद्यालयों में छठी कक्षा के लिए नामांकन अभियान शुरू हो रहा है। जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं कक्षा के लिए भी नामांकन की प्र्त्रिरया इसी सप्ताह शुरू की जा रही है। मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में दाखिले की प्र्त्रिरया 8 अप्रैल से संभावित है। बिहार बोर्ड के साथ-साथ अन्य बोर्ड के छात्र भी इसमें शामिल होंगे। इंटरमीडिएट (विज्ञान, कला और वाणिज्य) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके जिले के छात्र अब स्नातक और विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.