मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026 में स्कूलों और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना की घोषणा से मधुबनी के छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। बजट के तहत देशभर के 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में आधुनिक कंटेंट क्रिएशन लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा मिलेगा। अर्चना कुमारी, संगीता पाठक, रीतेश मिश्रा व अन्य ने बताया कि मधुबनी जैसे शैक्षणिक रूप से उभरते जिले में यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगी। इन लैब्स में वीडियो प्रोडक्शन, पॉडकास्टिंग, ग्राफिक डिजाइन,एआई टूल्स और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी ट्रेनिंग दी जाएगी। स्थानीय शिक्षाविद डा. सुशील झा का मानना है कि इससे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के छात्र भी डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकेंगे। पहले संसाधनों के अभाव में डिजिटल प्रतिभाए...