पीलीभीत, अगस्त 1 -- पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल कैबिनेट का गठन किया गया। शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र सिंह छाबड़ा व प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने उप-प्रधानाचार्य डॉ. आरिज अल्वी व अन्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। उप प्रधानाचार्य डॉ. अल्वी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भाव के दायित्व बताए। एमडी व प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने हेड ब्वाय इंटरमीडिएट के प्रशांत व हेड गर्ल मनाल फातिमा को विद्यालय का सर्वोच्च छात्र नेतृत्व सौंपाञ स्पोर्ट्स कैप्टन स्कंद गंगवार वाइस कैप्टन सृष्टि शर्मा को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्लोरियस रेड हाउस की कैप्टन आध्या द्विवेदी, अरनप्रीत सिंह, यूथ (येलो) हाउस के कैप्टन अनुज कुमार व वाइस कैप्टन नैन्सी बिस्वास समेत अन्...