देहरादून, मई 14 -- देहरादून के कैंट क्षेत्र स्थित किशननगर एक्सटेंशन में स्कूल परिसर में स्थित किराये के कमरे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत और विरोध के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे राज्यों से लाई गई तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सिरमौर मार्ग स्थित प्ले ग्रुप स्कूल परिसर में एक कमरे में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में दिनभर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती थी, जिससे उन्हें लंबे समय से शक था। चूंकि मकान की बिल्डिंग पर स्कूल है, इसलिए आसपा...