मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भरथीपुर गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। स्मार्ट क्लास रूम में लगी आग से करीब सात लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह स्कूल आग की लपटें देखकर ग्रामीणों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जल चुका था। उपमुखिया सह विद्यालय के अध्यक्ष श्यामबाबू पासवान की सूचना पर प्रधानाध्यापिका व अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए बारात रुकी थी। मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका उषा गुप्ता ने बरियारपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शॉर्ट-सर्किट से देर रात आग लग गई, जिससे विद्यालय के स्मार्ट क्लास में...