बलिया, मार्च 1 -- दलनछपरा। सरस्वती शिशु विद्यामंदिर दलनछपरा दोकटी के परिसर में रविवार को व्यक्तित्व विकास एवं विद्यालय भवन उद्घाटन समारोह तथा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्कृष्ट व विज्ञानिक संदेशक परक पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति पर विस्तार से चर्चा किया। मुख्य अतिथि दिनेश्वर गिरी ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह विद्यालय मील का पत्थर साबित हुआ है। स्थापित होने के समय से लेकर आज तक जो परिवर्तन व विकास देखने को मिल रहा है वह अद्वितीय है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ. विपुलेन्द्र प्रताप स...