मुजफ्फर नगर, मई 11 -- पुरकाजी। गुड मॉर्निंग पब्लिक स्कूल के 20 वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम किये। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चो ने सरस्वती वंदना के साथ राधा कृष्ण की भव्य प्रस्तुति के बाद माँ के दिव्य रूप के दर्शन करवाए तथा मोबाइल के दुष्प्रभाव को लघु नाटिका के माध्यम से बच्चो द्वारा प्रदर्शित कर एक सकारात्मक सन्देश अभिभावकों को दिया। इस दौरान सास बहु के नाटक ने दर्शको की खूब ताली बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनीता शर्मा ने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा व् संस्कार बच्चो को दे रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंडित भानू शर्मा ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया। कक्षाओं में प्रथम नविश फरीदी आहद, अबीराह, सोफिया, आतिका, प्रिंस साबिया, वैष्णवी, नवाजिश, अयांश, असद ,हुमैरा द्वितीय अमन ,निशा, सानिया, सिदरा,...