रायबरेली, मई 7 -- जगतपुर संवाददाता। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने जल भराव रहता है वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने ट्राली से मिट्टी डाल दी गई है। उसी में बच्चे गिरते हुए किसी तरह विद्यालय पहुंच रहे हैं। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संतोष सिंह ने कई बार खंड विकास अधिकारी को पत्र भेज कर मिट्टी का ढेर हटवाने के लिए कहा इसके बावजूद भी मिट्टी का ढेर नहीं हटाया गया है। प्राथमिक विद्यालय गेट के सामने जल भराव रहता है। बच्चे इसी से होकर विद्यालय जाते हैं। इसी में गिर भी जाते हैं। जिससे उनका बैग और ड्रेस भीग जाता है जिससे बच्चे चोट खाकर विद्यालय में जाकर घर वापस लौट जाते हैं। यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूल के सामने जलजमाव बनी समस्या खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि इसके लिए ...