घाटशिला, फरवरी 18 -- बहरागोड़ा। टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा के समग्र विकास के लिए झारखंड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री एवं तारापद सरोजिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश षाड़ंगी द्वारा मंगलवार को 2 लाख की उदार राशि प्रदान की गई है। यह राशि विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है। उक्त राशि से विद्यालय में " दीपक षाड़ंगी स्मृति वार्षिक व्याख्यानमाला" का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों की स्मृति में विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया जा सके। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं तारापद सरोजिनी ट्रस्ट ने इस सहयोग के लिए डॉ. दिनेश षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के...