गढ़वा, मार्च 27 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत मकरी निवासी बीआरपी जय प्रकाश लाल के बड़े भाई ओमप्रकाश लाल 65 वर्ष का शुक्रवार की सुबह में मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह बिजली विभाग में जेई पद से सेवानिवृत्त थे और क्षेत्र के स्थानीय यूपीजी अपग्रेडेड नर्सिंग इंडलिश स्कूल के संरक्षक के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। बताया जाता है कि वे पिछले लगभग छह वर्षों से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। उसके कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...