मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्कूल का शुद्धिकरण करने के मामले में राजकीयकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल के विशिष्ट शिक्षक-सह-प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। चार सितंबर को स्कूल शुद्धिकरण का सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। शुद्धिकरण का कार्य करते पाए जाने पर डीईओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। डीईओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए जाने पर ज्ञान प्रकाश को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन किया गया है। उनका निलंबन मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय, सकरा निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: लोहे के स्केल से छात्रों की पिटाई करने वाली हेडमास्टर निलंबित

हिंदी ह...