गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद। वेव सिटी इकला स्थित पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन डॉ. सरोज सिरोही और प्रधानाचार्य मोहित नागर ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. सरोज सिरोही और शिक्षिका शालिनी भाटी ने छात्रों को यौगिक प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, वृक्षासन, कोणासन, त्रियक ताड़ासन का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य मोहित नागर ने कहा कि योग बहुत जरूरी है। योग से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर शैली, सीमा, निशा, मिनाक्षी, हर्षिता, दीपा, ममता आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...