नोएडा, अगस्त 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रामलाल वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बड़ों के प्रति सम्मान की भावना जगाना और बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लाना है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर हुई। छात्रों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर उनके जीवन के अनुभव सुने और अपने विचार साझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिसे देखकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने आश्रम के सभी सदस्यों को फल, जरूरत का सामान और हस्तनिर्मित कार्ड भेंट किए। वृद्धा आश्रम के प्रबंधक ने कहा कि युवाओं का ऐसा जुड़ाव बुजुर्गों को अकेलापन महसूस नहीं होने देता।

हिंदी हिन्दुस्...