साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन संचालित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ( नई दिल्ली ) के सौजन्य से मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100 दिवसीय काउंट डाउन के तहत स्कूली बच्चों को योग कराया गया। इसे लेकर आगामी छह अप्रैल को राजमहल के प्लस टू जेके हाई स्कूल में 76 वें योगोत्सव की तैयारी करते विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आयामों की प्रैक्टिस करायी गयी। योग प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए कौंसिल के निदेशक डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। इसलिए स्वस्थ रहने एवं रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए । इन्होंने कहा कि संतुलित भोजन, संयमित दिनचर्या एवं नियमित तौर पर योग-प्राणायाम के अभ्यास से हम शारीरिक एवं मानस...