लखनऊ, अप्रैल 11 -- शासन की स्कूल वाहनों पर सख्त निर्देश के बाद जिलाधिकारी स्तर से रोजाना ऐसे वाहनों को पोर्टल पर दर्ज करने का हिसाब-किताब मांगा जा रहा है। दूसरी ओर एआरटीओ की टीम को सम्बद्ध वाहनों का ब्योरा नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि बच्चे प्रतिबंधित टेम्पो से स्कूल जाते दिखाई पड़ रहे हैं जिसमें खतरनाक तरीके से बेंच लगा दी गई है। शीशे टूटे हैं और लोहे के एंगल निकले हुए हैं। शासन ने 15 तारीख तक आरटीओ को स्कूलों से जुड़े सभी तरह के वाहनों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करने को कहा है जो बच्चों को ढो रहे हैं। शुक्रवार की शाम तक 1060 वाहन पोर्टल पर दर्ज हुए हैं। इनमें से 692 का निरीक्षण किया जा चुका है। डीएम विशाख जी ने अलग से निर्देश दिया है कि सभी तरह के वाहनों को स्कूल के दायरे में लाएं ताकि जिम्मेदारी तय हो सके। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.