खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के राजेन्द्रनगर स्थित एम.एस.आर. सैनिक स्कूल में सोमवार को प्रथम वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ) आलोक कुमार, प्रो. (डॉ) महेश्वर मिश्रा, आर. डी.एंड डी.जे. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ बिजेंद्र कुमार, बी.के. विद्यार्थी, प्रो० (डॉ) संजय कुमार, एम एस आर सैनिक स्कूल के सचिव सुबोध कुमार और प्राचार्या श्रीमती रूभा कुमारी और श्रीमती शालू राज के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गान से किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों के द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार, श्रीमती श...