गिरडीह, अप्रैल 12 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर-विष्णुगढ़ मेन रोड के किनारे स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में दुधिया रोशनी के बीच शनिवार रात में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रतिभा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नागेन्द्र महतो जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस बीच स्कूल के संस्थापक स्व बिष्णु बिंद की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर अतिथियों ने उन्हें नमन किया। स्कूल परिवार के द्वारा अंगवस्त्र देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित दिव्य उत्सव में बच्चों के द्वारा सतरंगी छटा बिखेरी गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सीनियर से लेकर जूनियर क्लास के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों को प्रस्...