फरीदाबाद, मार्च 17 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। सेक्टर-3 से सोमवार को स्कूल के लिए घर से निकला 12वीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस से छात्र की तलाश कराने की गुहार लगाई है।परिजनों के अनुसार छात्र सोमवार को सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर जल्द से जल्द छात्र की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...