स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता
सीवान, अगस्त 12 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय छात्रा घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद लापता हो जाने की एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई है। छात्रा के पिता ने आवेदन में कहा है कि 10 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे घर से सरकारी स्कूल सावन बिग्रह में पढ़ने के लिए मेरी पुत्री गई थी। स्कूल जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि परिवार की कुछ लोगों से पूर्व से दुश्मनी चल रही है। इसी को लेकर छात्रा के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की गई है। पिता ने पुलिस से छात्रा की जल्द से जल्द बरामदगी करने तथा मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.