रामपुर, मई 7 -- ​समोदिया। नगर के मोहल्ला खास स्वार निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खास निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल में संपर्क करने पर पता चला कि छात्रा वहां पहुंची ही नहीं थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम स्कूल जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...