कौशाम्बी, मार्च 15 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन शनिवार की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। छुट्टी के बाद भी लौटकर नहीं आई तो खोजबीन की गई। सुराग नहीं लगने पर पीड़ित भाई ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...