सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- भदैंया, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र देकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। तहरीर के अनुसार पीड़ित की लगभग 15 वर्षीया बेटी 16 दिसम्बर की सुबह करीब 8 बजे साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह फिर लौटी नहीं। खोजबीन में अहिमाने बाजार में मोती की दुकान के सामने उसकी साइकिल खड़ी पाई गई। पिता का आरोप है कि वह एक अज्ञात युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। आशंका है कि उक्त युवक बहला-फुसलाकर छात्रा को अगवा कर अपने साथ कहीं ले गया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा...