रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा इलाके से एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। आरोप एलटी कार्यालय में कार्यरत विनय कुमार पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग छात्रा के पिता ने विनय कुमार के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन की तरह 24 जनवरी को स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके मोबाइल पर संपर्क करने पर वह स्वीच ऑफ था। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मजिस्ट्रेट कॉलोनी में एटी कार्यालय में कार्यरत विनय कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर कहीं ले गया है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.