बांदा, अक्टूबर 6 -- बांदा। बबेरू कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री कस्बा के एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली। लंच में उसका भाई खाना देने गया तो पता चला वह स्कूल आई नहीं है। बेटे ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला। आरोप लगाया कि बेटी को देवेंद्र उर्फ बउवा पुत्र संतोष कोटार्य निवासी मिलाथू बहलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी व उसके प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...