अमरोहा, मार्च 15 -- सहपाठी बच्चों के संग प्राथमिक विद्यालय जा रही दूसरी कक्षा की छात्रा रास्ते किनारे लगे खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर मची अफरातफरी के बीच आनन-फानन में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खंभे को सपोर्ट देने के लगे स्टेक के तार में जंपर टच होने की वजह से करंट उतरा। लोगों ने विभागीय लापरवाही के प्रति रोष व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक नगर की अब्दुल्ला कॉलोनी के पांच-छह बच्चे शनिवार सुबह कॉलोनी से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण दिशा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पैदल पढ़ने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में लगे खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर कॉलोनी निवासी 7 वर्षीया सबा नूर पुत्री अनवर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करंट लगने से कक्षा दो की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.