हापुड़, मई 8 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी महिला ने अपने ही पति पर बेटे को स्कूल से आने के दौरान छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवास गुलबहार ने बताया कि उसका निकाह पड़ोसी गांव निवासी युवक से हुआ था। उसके एक बेटा है, पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से वह अपने मायके में रह रही है, जबकि पति से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को उसके बेटे को आरोपी पति स्कूल से आने के दौरान छीन कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...