सीतापुर, फरवरी 18 -- यूपी के सीतापुर के एक परिषदीय स्कूल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया। जब पति, पत्नी और वो की लड़ाई में बीवी ने पति पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। दरअसल, महिला बुर्के में पति की जासूसी करते हुए स्कूल तक पहुंची थी। वहीं, पति-पत्नी के बीच हाथापाई होता देख मौके पर भीड़ लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। ये मामला बेहटा ब्लॉक का है। एक महिला का आरोप है कि क्षेत्र एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात उसका पति उसके और बेटी के साथ न रह कर परिषदीय विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका के साथ लंबे समय से रह रहा है। वह शिक्षिका को निजी कार से स्कूल लाता और ले जाता है। मंगलवार की शाम को छुट्टी के बाद जब पति कार से शिक्षिका को लेने स्कूल पहु...