लखीसराय, मार्च 28 -- लखीसराय। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित महिला विद्या मंदिर स्कूल के निकट मुख्य सड़क पर डोर टू डोर कचरा संग्रह के बाद जमा करने से बस्ती के साथ बाहर से आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर कचरा संग्रह नहीं करने का मांग किया है। लोगों ने बताया कि कचरे से आने वाले बदबू के कारण संक्रमण फैलने व बीमार होने की आशंका बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...