लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- सीएचसी के स्टाफ ने तेज महिंद्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चों के चेचक का इंजेक्शन लगाए। सीएचसी स्टाफ मीरा चौहान व ज्योति प्रजापति ने सभी भैया बहनों का चेचक से बचाव के लिए इंजेक्शन लगाए और उससे फायदे बताए। इस दौरान प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह, प्रबंधक रामबचन तिवारी, पुष्पेंद्र, आचार्य सुनील मिश्रा, आचार्य पूनम मिश्रा व नेहा सिंगल ने अपना योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...