फरीदाबाद, मई 5 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर में एक स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा स्कूल से कुछ ही दूरी पर हुआ, जहां छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वीडियो में छात्र एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया है। हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रों के बीच इस तरह के झगड़े कोई नई बात नहीं है। आरोप है कि आए दिन स्कूल के आसपास छात्रों के गुटों में विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है। मंगलवार को स्थिति और गंभीर होती नजर आई, जब काफी संख्या में युवक लाठी-डंडे लेकर स्कूल के पास पहुंच गए। आसपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.