देवरिया, अप्रैल 19 -- भटनी, (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी बाईपास मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पीछे रविवार की सुबह पेड़ पर एक युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। शव को देख आस-पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की जांच में पेड़ से लटकते हुए युवक की पहचान रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की मांग रखी है। रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर पुत्र मधु राजभर का शव जेडी पब्लिक स्कूल के पीछे पेड़ से लटकता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हाइवे किया जाम सूचना पर थानेदार मृत्युंजय राय ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्ट...