देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार इलाके से एक युवक की स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर कंडोली निवासी गौतम पुत्र विशंभर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी की रात उनकी काले रंग की एक्टिवा गुरु राम राय स्कूल के पास खड़ी थी। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसे चोरी कर दिया। वाहन गायब देख पीड़ित ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अब पीड़ित ने पुलिस से जल्द स्कूटी बरामद करने और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...