स्कूल के पास झुके बिजली के पोल से हादसे का खतरा
गाज़ियाबाद, मई 19 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम क अभय खंड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के गेट नंबर-चार के पास लगे दो बिजली के खंभे झुक चुके है। बिजली के खंभों के झुका होने से अभिभावकों और राहगीरों को हादसा होने का डर सता रहा है। इसकी वसुंधरा निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खंभा काफी तिरछा हो चुका हैं और तेज आंधी या बारिश में कभी भी गिर सकता हैं। इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक और वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभों को सही तरीके से स्थापित नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। स्कूल समय में यहां भारी भीड़ रहती है, जिससे अभिभावकों में डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि कई बार विद्युत निगम को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.