भभुआ, दिसम्बर 13 -- सबार दुर्गा मंदिर में पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में लगा जनता दरबार भूमि विवाद और बिजली से संबंधित समस्याओं पर की गई सुनवाई (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सबार दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें भूमि विवाद और बिजली से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल के आसपास गुटखा बेचने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने यह चीज नहीं बेचने की अपील की और कहा कि नहीं माननेवालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित चार मामले आए थे, जिसे निष्पादित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपलोगों का मित्र हैं। आप का पूरा सहयोग करेगी। किसी से कोई विवाद होता है, तो थाने में वैसे लोगों के भी नाम आ...