मधुबनी, अप्रैल 18 -- पारस कुमार खजौली,निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यालयों में पहली घंटी में ही बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि जिले के औचक निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में उपस्थिति समय पर दर्ज नहीं की गई। साथ ही मध्याह्न भोजन के मेनू का पालन नहीं होने, हरी सब्जी शामिल नहीं करने तथा रसोईघर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- पहली घंटी में बच्चों की नहीं बन रही उपस्थिति निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि पहली घंटी में उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है, तो इसे फर्जी उपस्थ...