हापुड़, जून 30 -- बीएसए दीपा भाटी ने सोमवार सुबह गांव सबली के कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में व्यवस्था जांची और निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लॉस में बच्चों को पढ़ाया। सोमवार सुबह बीएसए दीपा भाटी गांव सबली के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचीं। यहां उन्हें सभी अध्यापक अपनी कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापक अवकाश पर थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्लॉस रूम में पहुंचकर बच्चों से वार्ता की और उन्हें पढ़ाया भी। आवश्यक सुधार के लिए अध्यापकों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए एवं साफ सफाई के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- दो शिक्षिकाएं व अनुदेशक मिले गैरहाजिर, वेतन रोका बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि ड्यूटी के प्रति शिक्षक ...