बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। सीबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल के निदेशक से फोन कर 15 लाख रूपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने निदेशक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दोघट थाने में मुकदमा दर्ज किया है। सीबीएसएम पब्लिक स्कूल भड़ल के निदेशक कृष्णपाल राणा पुत्र विजे सिंह ने दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल की शाम 5.45 बजे उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। जिस पर उसकी कोई खास बात नहीं हो पाई, इसके बाद उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने निदेशक के साथ गाली गलौच कर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी। वहीं रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। स्कूल निदेशक को पिछले साल चार नवंबर को भी कुख्यात बदमाश ज्ञानेंद्र ढाका निवासी ढिकौली थाना चांदीनगर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.