लखीसराय, फरवरी 11 -- कजरा, एक संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केशोपुर के निकट पुल के नीचे कूड़े के ढेर एवं स्व. केदार लाल के मकान के आगे के खेत में लगातार शराब की खाली बोतलें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। रोज सुबह स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शराब की बोतलें, पाउच और नशे से जुड़ा कचरा दिखाई देता है, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय असामाजिक तत्व स्कूल परिसर के आसपास बैठकर शराब का सेवन करते हैं और खाली बोतलों को वहीं कूड़े के ढेर में फेंककर चले जाते हैं। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जहां टूटी हुई बोतलें पड़ी दिखाई पडती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शराब पीने वालों के बीच देर रात शोर-शराबा और गाल...