फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा के मजरा बुहारनगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर विद्यालय और रसोई घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा देवी विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर प्रधानाध्यापक धनीराम को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया गया कि चोर विद्यालय से म्यूजिक सिस्टम, जरूरी अभिलेख और दीवार घड़ी, रसोई घर से बर्तन, चावल और गेहूं भी चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने कुआंखेड़ा पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया प्रधानाध्य...