स्कूल के चापाकल में बांध पिटाई का वीडियो वायरल
मोतिहारी, मई 14 -- सिकरहना, निसं.। ढाका प्रखंड के एक स्कूल के चापाकल में एक व्यक्ति की पिटायी किये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति का पैर कपड़ा से स्कूल के चापाकल में बांधा गया है तथा उसकी पिटायी की गयी है। उसके शरीर पर जख्म के निशान है। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसहिया की बतायी जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। इस संबंध में उक्त विद्यालय के सहायक शिक्षक गजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व दिन के करीब दो बजे एक व्यक्ति स्कूल में प्रवेश कर चापाकल की चोरी करने की कोशिश कर रहा था। सूचना पर जब वे स्कूल में गये तो वह व्यक्ति भागने लगा। उसे पकड़ने के क्रम में उससे हाथापायी हुयी, जिसमें उन्हें चोट भी आयी। इसकी लिखित सूचना उनके द्वारा पचपकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.