मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के गार्ड 56 वर्षीय राजेश निवासी चक मेहंदी गुरुवार सुबह मिट्टी गिराने को लेकर गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। इसके बाद हमलावरों ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया। इससे गार्ड का कान कटकर लटक गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल गार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उधर घटना के बाबत पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...