आजमगढ़, मार्च 1 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के मेजवां गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात पीआरडी के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात में ड्यूटी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी 52 वर्षीय अमर सिंह यादव पीआरडी के जवान थे। इस समय उनकी ड्यूटी फूलपुर के मेजवां स्थित कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय में लगी थी। शनिवार को वे ड्यूटी पर गए थे। रात करीब आठे बजे उनकी हालत बिगड़ गई, घबराहट के साथ गर्मी होने लगी, इसके बाद सीनो में दर्द होने लगा। विद्यालय की वार्डन रीता और सुरक्षा गार्ड रमेश ने एंबुलेंस से अमर सिंह यादव को लेकर फूलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। करीब एक घंटे उपचार बाद उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना ...