बदायूं, अप्रैल 22 -- एआरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन हरीओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ ने एक स्कूल की फिटनेस फेल वैन को पकड़ कर कार्यालय लाकर सीज कर दिया। वहीं वैन में बैठे बच्चों को सरकारी वाहन से स्कूल छोड़ा। एआरटीओ के लिए एक स्कूल की मिनी बस बिना परमिट संचालित मिजी। इसे भी बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद सीज कर दिया। एआरटीओ ने एक ओवरलोड वाहन थाना बिसौली, ओवरलोड वाहन थाना उसावां एवं अन्य चार ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय में सीज किये। जिनसे लगभग साढ़े तीन लाख का श्मन शुल्क वसूल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.