मथुरा, मई 13 -- वृंदावन,गोशाला नगर में मंगलवार को बच्चों को लेने के लिये खड़ी स्कूल की वैन पर बिजली का खंभा गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के वक़्त ड्राइवर वैन में मौजूद था।कृष्णा फाउंडेशन स्कूल की वैन मंगलवार को सुबह गोशाला नगर में बच्चों को लेने के लिये गई थी। बच्चों के इंतज़ार में वैन धानुका स्कूल मार्ग पर श्री सुख बिहारी आश्रम के पास खड़ी थी। बताया गया कि इस दौरान बंदरों की धमाचौकड़ी से आश्रम की तीसरी मंजिल पर लगी लोहे की रेलिंग टूटकर बिजली खंभा पर जा गिरी, जिससे पहले से कमजोर खंभा टूटकर वैन के ऊपर गिर पड़ा। उस वक़्त कोई बच्चा वैन में नहीं था, लेकिन ड्राइवर मौजूद था। गनीमत रही कि करंट नहीं फैला व कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली कर्मी क्रेन लेकर खंभा को हटाने पहुंचे। मरम्मत कार्य के चलते कई घं...