समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों का राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सफल छात्र स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण योजना के लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदिया के सफल छात्र अभिषेक कुमार और अक्षय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मेधा परीक्षा में वे सफल हुए हैं,लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा दस्तावेज का वेरिफिकेशन मंगलवार तक नहीं किया गया है,जबकि 0 सितम्बर अंतिम दिन है। उन्होंने बताया कि एनएसपी पोर्टल पर उच्च माध्यमिक विद्यालय का वर्ग 9 का रजिस्ट्रेशन नहीं दिख रहा है,ऐसे में उनके दस्तावेज वेरिफिकेशन नही हो पा रहा है। दस्तावेज वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वे वंचित हो सकते हैं। बताते चल...