गाजीपुर, अप्रैल 27 -- दुल्लहपुर। कंचनपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, तीन बोरी आलू, प्याज और आंगनबाड़ी के बच्चों का रखा दलिया, दाल व तेल चोरी कर फरार हो गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित प्रजापति ने बताया कि शनिवार को स्कूल बंद होने के बाद जब सोमवार की सुबह शिक्षामित्र सुनीता देवी स्कूल खोलने पहुंची तो रसोई घर का ताला टूटा देख घटना की जानकारी दी। मौके पर सभी शिक्षक व प्रधान अध्यापक पहुंच गए। सूचना पर 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की तहरीर प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित प्रजापति ने दी। एसओ बागीस विक्रम सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...