स्कूल की मरम्मत के बाद नए कमरों में पढ़ाई शुरू
रांची, जून 23 -- नामकुम, संवाददाता। हहाप पंचायत के लदनापीड़ी स्थित माउंट जायंट ट्राइबल स्कूल में मंगलवार को मरम्मत कार्य के बाद नए कमरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। मुखिया नन्हे कच्छप ने बताया कि आंधी और बारिश में स्कूल की एस्बेस्टस छत उड़ जाने से पढ़ाई बाधित हो गई थी। इसके बाद छह कमरों की छत की मरम्मत कराई गई। नए कमरों में पढ़ाई शुरू होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी देखी गई। स्कूल परिवार ने मुखिया नन्हे कच्छप को इसके लिए धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.