कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के रहसू जुनेबी पट्टी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय रहसू की भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने का आरोप लगाकर परशुराम कुशवाहा ने बीएसए को पत्र लिखकर शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा रहसू जुनेबीपट्टी के टोला पुरैना में स्थित कम्पोजिट विद्यालय रहसू के भूमि पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण ग्राम सभा द्वारा कराया गया है, जो कि नियम विरूद्ध है। इस मामले को लेकर बीएसए ने बीडीओ फाजिलनगर को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...